दस अक्तूबर से धान की खरीद, फसल का मूल्य तय
दस अक्तूबर से धान की खरीद, फसल का मूल्य तय
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए 10 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसान धान की फसल बेचने के लिए पोर्टल में पजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में दस अक्तूबर से 31 दिसंबर तक धान की खरीद शुरू की जाएगी। 2320 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य तय किया गया है।
प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 11 मंडिया प्रस्तावित हैं, जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां, नगरोटा बगवां, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब , मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन व मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए जाने हैं।
विभाग द्वारा इस बार 23000 एमटी धान की फसल खरीदने का लक्ष्य तय किया गया। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं।
पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार,बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।
धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। उधर, खाद्य आपूर्पि विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम का कहना है कि किसानों से धान खरीद करने के लिए विभाग द्वारा 10 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।
विभाग द्वारा किसानों के लिए धान खरीद के पंजीकरण के तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में दस अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।