पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत ।

पांवटा साहिब यमुना नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिली है युवक अपने दोस्तों के साथ पांवटा साहिब में दो वक्त की रोटी कमाने के लिए पहुंचा था। शनिवार को गर्मी के चलते नहाने के लिए यमुना घाट पर गए थे जिस दौरान यह हादसा हो गया।

पांवटा साहिब यमुना नदी में नहाते समय शनिवार देर शाम एक युवक डूब गया, जिसका रविवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया है। रविवार को भी गोताखोरों की मदद से नदी में लापता हुए युवक की तलाश जारी रही।

जानकारी के अनुसार संजय यादव (22) पुत्र राजपाल यादव निवासी बागपत सिंघावली उत्तर प्रदेश लाइट सजाने का काम करता है। वह पिछले 12 दिनों से अपने साथी सुखविंदर सिंह मोनू के साथ पांवटा साहिब में लाइट लगाने का काम कर रहे थे।

शनिवार देर शाम संजय यादव अपने साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया। कुछ देर नहाने के बाद युवक पानी में डूबने लग गया। अन्य साथियों ने उसे पानी से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में बह गया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।

वही बताया जा रहा है कि संजय की माता उनके साथ रहती थी पिता का पहले ही देहांत हो चुका है अब परिवार में सिर्फ मां बची है जिसे उम्र भर जवान बच्चे की मौत के ग़म के साथ जीना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *