मुख्यमंत्री सुखू ने किया 22 जनवरी को अवकाश का ऐलान, अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री सुखू ने किया 22 जनवरी को अवकाश का ऐलान, अधिसूचना जारी

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में रहेगी छुट्टी रहेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुखू ने इस संबंध में खुद ऐलान किया है। साथ ही सरकार ने इस सम्वन्ध में अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अवकाश का ऐलान किया गया है।

सीएम सुखू ने हिमाचल में अवकाश की घोषणा की है और सभी लोगों को घरो में दिये जलाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने शिमला के राम मंदिर में कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने आधे दिन का अवकाश घोषित किया है हम पूरे दिन का अवकाश देते हैं। साथ ही ऐलान किया कि जाखू मंदिर में भी 111 फीट ऊंची श्री राम भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

बतातें चलें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू रविवार को वह शिमला राम मंदिर पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ रामचरितमानस पाठ में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंदिर अखंड ज्योत प्रज्वलित की और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है।

यहां मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राम देश की संस्कृति है, किसी पार्टी के नहीं हैं। उन्होंने 22 जनवरी को पूरे दिन की सरकारी अवकाश की बात कही। उन्होंने कहा कि जाखू में शुभ मुहूर्त में भगवान श्री राम की 111 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सुक्खू ने कहा, आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *