शरद महोत्सव के खर्चे पर प्रशासन करे कटोती – रोहताश नगियाँ

शरद महोत्सव के खर्चे पर प्रशासन करे कटोती – रोहताश नगियाँ

 

पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले यमुना शरद महोत्सव में प्रशासन को खर्चे में कटौती करनी चाहिए। ऐसे में जहां कम खर्चे में अच्छा आयोजन किया जा सकता है वहां फालतू खर्च को रोक कर बची राशि फौरी राहत या जरूरतमंद लोगों की मदद के काम आ सकती है।

यह बात वार्ड नंबर आठ के पार्षद डा. रोहताश नांगिया ने एक प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि यमुना शरद महोत्सव पांवटा साहिब का एक ऐतिहासिक आयोजन है

और यह भव्य तरीके से होना चाहिए। लेकिन हम यदि चाहें तो इस आयोजन को बेहतरीन भी बना सकते हैं उन्होंने कहा कि आज आमजन हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा

 

है। जैसे प्रदेश के मुख्यमंत्री खर्चों में कटौती कर रहे हैं वैसे ही इस बार अगले महीने आ रहे यमुना शरद महोत्सव में आपस में चर्चा करके खर्चे में कटौती कर शरद महोत्सव को मनाया जाना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *