शरीर पर जख्मों के निशान, फंदे से लटका मिला शव, पांवटा साहिब के रामपुर घाट का है मामला

शरीर पर जख्मों के निशान, फंदे से लटका मिला शव, पांवटा साहिब के रामपुर घाट का है मामला

उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में विवाहिता की मारपीट के बाद फंदे से लटकने से मौत का मामला सामने आया है। मामले में युवती की मां ने बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकरण निवासी हरदोई यूपी ने 14 नवंबर को पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे सूचना मिली की 13 नवंबर को उसकी बेटी सरोजिनी पत्नी महावीर उम्र 25 वर्ष निवासी जिला हरदोई ग्राम तिर्या (यूपी) की मौत हो गई है।

जब उसने सरोजिनी का शव देखा तो उसके पूरी शरीर पर मारपीट और जख्मों के निशान थे। उसके शराबी पति ने उसे मार कर फंदे पर लटकाया है।

पिता ने बताया कि सरोजिनी की शादी 3 साल पहले महावीर के साथ हुई थी। उसके पास दो बच्चे हैं जिसमें एक की उम्र 4 महीने और एक की उम्र डेढ़ साल है। वे दो माह से पांवटा साहिब के रामपुर घाट में रह रहे हैं। वे यहां दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

महावीर सरोजिनी से लगातार मारपीट करता था। उन्हें संदेह है कि महावीर ने ही सरोजिनी की पीट पीट कर हत्या कि और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मीडिया