हिमाचल में दो गुटों के बीच चली दराटें: 13 लोगों को ले जाया गया अस्पताल, जानें डिटेल

हिमाचल प्रदेश में धीरे-धीरे अपराध अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। बात अगर हिमाचल प्रदेश के किसी भी कोने की हो अपराध अनेकों रूपों में अपना वर्चस्व स्थापित करने में कामयाब होता दिख रहा है।
ऐसा ही एक गंभीर अपराधिक मामला सूबे के जिला सिरमौर से सामने आया है। यहां एक पेयजल पाइप लाइन को बिछाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों गुटों में खूनी झड़प हो गई। जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
एक-दूसरे पर डंडों व पत्थरों से किया गया हमला
मिल रही जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के खारी गांव में शुक्रवार को 2 गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में हुई इस झड़प में एक-दूसरे पर डंडों व पत्थरों से हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि इस ख़ूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण होते देख एएसपी नाहन व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक थाना कालाअम्ब की एक पुलिस टीम मौके पर ही मौजूद रही।
पेयजल पाइप लाइन बिछाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बतौर रिपोर्टर्स, यह विवाद पेयजल पाइप लाइन को बिछाने को लेकर शुरू हुआ। इसके बाद एक गुट ने अपनी मलकियत जमीन से रास्ता ही बंद कर दिया। इससे तनाव की स्तिथि और अधिक बढ़ गई। जो अचानक से खूनी झड़प में तब्दील हो गई और दोनों पक्षों के 12-13 लोग चोटिल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन में पहुंचाया गया है।
थाने में दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर
उधर मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ने बताया कि दोनों गुटों के लोगों के साथ समन्वय बनाकर स्थिति को काबू कर लिया गया है। साथ ही बंद किया गया रास्ता भी खुलवा दिया है।
पुलिस थाना में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए देर रात तक गांव में पुलिस बल को तैनात रखा गया था।