से० नि०अ० संघ की हुई बैठक, स्व० खतरी राम सेवानिवृत मुख्य अध्यापक की मृत्यु पर जताया शोक
पेंशनर्ज के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए बजट के प्रावधान की उठाई मांग ।
10 अगस्त 2025 को से० नि०अ० की बैठक संघ अध्यक्ष गुरदियाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित संघ पाँवटा साहिब इकाई की गई जिसमें सर्व प्रथम स्व० खतरी राम सेवा निवृत मुख्य अध्यापक की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया तथा सभा में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में सरकार से मांग की गई कि पेंशनर्ज के चिकित्सा बिलों
के भुगतान हेतु शीघ्र अति शीघ्र बजट का प्रावधान किया जाए।
कि पिछले तीन वर्षों से चिकित्सा बिलों के लिए कोई बजट सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है, और चिकित्सा बिल सम्बन्धित कार्यालयों की फाईलों में धूल फांक रहे है! महंगाई भत्ते की लंबित किस्तें तथा डी. ए. की बकाया राशी शीघ्र जारी की जाए।

संशोधित पेंशन की बकाया राशी जो कि 1 जनवरी 2016 से लंबित है एक मुश्त जारी की जाए। 65, 70 व 75 वर्ष आयु वर्ग में पेंशनरों को मिलने वाली वेतन वृद्धियों को मूल पेंशन में जोड़ा जाए। पैंशनर्ज विनिमय (कम्प्यूटेशन) वसूली की समय अवधि 15 वर्ष से घटा कर 12 वर्ष की जाए।
इस बैठक में निम्नलिखित सेवा निवृत अध्यापकों ने भाग लिया।
गुरदियाल सिंह, सुरजीत सिंह, भूषण कुमार, प्रवीन भाम्ब, कल्याण सिंह किशन सिंह, खेम चन्द्र, चन्द्र प्रकाश बैजवाल, थेबा राम, रवीन्द्र कुमार सुरखोत बैंक राजेन्द्र गुप्ता, नंदलाल शर्मा, कृष्ण चन्द्र, एम. एल ढींगरा, बालक सिंह दिनेश चौहान, डा. दीर्घायु प्रसाद, राज कुमार, ताराचन्द्र महता संतराम शर्मा व मो० शरीफ

