इंडियन पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक श्री राहुल गिल भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई, जिसने सभी को राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित किया।


प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का दिन है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराता है। जब अनुशासन चरित्र बने, ज्ञान उद्देश्य बने और सेवा संकल्प बने—तभी सच्चा राष्ट्र निर्माण होता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बालिकाओं द्वारा समूह गीत “उठो जवान, देश की वसुंधरा पुकारती” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। कक्षा 2 की छात्राएँ प्रियंशी एवं विरोनिका ने विषय प्रस्तुति के माध्यम से देशप्रेम पर अपने विचार साझा किए।

कक्षा 5 की छात्राएँ सिमरन एवं भारती ने प्रेरणादायक कविताएँ प्रस्तुत कीं। शिक्षिका श्रीमती कमलेश ठाकुर द्वारा प्रस्तुत विषय-वक्तव्य ने कार्यक्रम को वैचारिक गहराई प्रदान की।


कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत “लहरा दो” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। इसके पश्चात “अनेकता में एकता” विषय पर देशभक्ति नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा समूह गीत “मेरा कर्मा तू” की प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *