पांवटा साहिब तहत पुलिस थाना पुरुवाला के अतर्गत जिला सिरमौर नहान की स्पेशल पुलिस टीम ने एक व्यक्ति से अवैध पिस्टल और जिंदा रौन्द बरामद किए।
पुलिस टीम को गुप्त सुचना मिली थी कि मेहरूवाला का मेहरबान उर्फ अरबाज पुत्र कमरुदीन उम्र 22 साल जो काफी समय से अवैध पिस्टल व देसी कटों की इलाके में खरीद फरोख्त का काम करता है

वर्तमान समय में भी उसके पास एक अवैध रूप से पिस्टल है जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के घर से तलाशी के दौरान एक पिस्टल तथा 02 मैगजीन के साथ कुल 8 जिन्दा रौन्द बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।

जिस पर आरोपी मेहरबान के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला मे आर्मस एक्ट की धारा 25, 30 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

