सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने पुलिस थाना पुरुवाला पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने गश्त के दौरान मुखबर की सूचना के आधार पर सतौन में आरोपी दिनेश कुमार पुत्र खजान सिंह निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हि.प्र. की गाड़ी नम्बर HP17J-0667 को चैक किया तो उसमें तलाशी के दौरान एक कैरी बैग मिला जिसको चैक करने पर उसके अन्दर जिप्पर लगे हुए पाऊच के अन्दर चूर्ण व डली के रूप में कुल वजन 4.18 ग्राम चिट्टा/स्मैक पाया गया।

इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 21, 25 ND&PS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

