पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की नवादा पंचायत में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित बैठक में मनीष तोमर शामिल हुए। बैठक के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि पांवटा साहिब में कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने के लिए क्षेत्र की जनता में काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

बैठक में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित साहिन भी मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं से पार्टी को मजबूत करने और आने वाले चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *