Shimla में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की LSD ड्रग्स बरामद की है। न्यू शिमला थाना क्षेत्र के BCS स्थित हिम निवास में छापेमारी के दौरान 562 स्ट्रिप्स LSD (करीब 11.5 ग्राम) जब्त की गईं।

इस मामले में Sandeep Sharma और Priya Sharma को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पिछले 10 साल से इस तस्करी में शामिल था। मामला NDPS Act के तहत कमर्शियल क्वांटिटी का है, जिसमें 20 साल तक की सजा हो सकती है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने न्यू शिमला थाना क्षेत्र के बीसीएस इलाके में स्थित हिम निवास में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान वहां मौजूद दो लोगों के कब्जे से एलएसडी ड्रग की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 40 वर्षीय संदीप शर्मा और 26 वर्षीय प्रिया शर्मा शामिल हैं। संदीप शर्मा पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि प्रिया शर्मा सिरमौर जिले के ददाहू इलाके की निवासी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *