VIP नंबर के लिए 60 लाख की बोली लगाने वाला नही कर पाया समय से पेमेंट , 1.50 लाख गंवाए।

हिमाचल प्रदेश में वाहनों के लिए VVIP नंबर की खरीद एक बार फिर चर्चा में है। यहां पर परिवहन विभाग द्वारा पांवटा साहिब के HP17H0001 नंबर खरीदने के सफल बोलीदाता के 1,50,000 रुपए जब्त कर लिए गए हैं। अब इस नंबर में फिर से बोली लगाई जाएगी।

60 लाख रुपए लगी थी बोली

बता दें कि हाल ही में परिवहन विभाग ने फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के माध्यम से पांवटा साहिब के HP17H0001 की ई-ऑक्शन की थी। जिसके लिए सबसे अधिक बोली 60 लाख रुपए लगी थी। इस नंबर के लिए बोलीदाता ने इतनी बड़ी राशि की बोली लगाकर प्रदेश के अन्य वाहन मालिकों को चौंका दिया था।

नहीं खरीदा VVIP नंबर

मगर बोलीदाता विभाग द्वारा निर्धारित तिथि के बाद राशि जमा नहीं करवा पाया। इतना ही नहीं बोलीदाता ने यह नंबर खरीदा ही नहीं। जबकि, बिलासपुर में सफल बोलीदाता ने HP24E0001और मंडी के कोटली में सफल बोलीदाता ने HP33AA0001 VVIP नंबर निर्धारित राशि जमा करवा कर हासिल किया है।

बोलीदाता के 1,50,000 रुपए जब्त

परिवहन विभाग द्वारा बीती 30 जून को VVIP नंबरों की खरीद का परिणाम घोषित किया गया था। इसमें सफल बोलीदाताओं को 3 जुलाई तक पूरी राशि जमा करवाने के लिए कहा गया था। मगर HP17H0001 VVIP नंबर का बोलीदाता यह पैसे जमा नहीं करवा पाया।

एक बार फिर से लगेगी बोली

परिवहन विभाग ने बोलीदाता द्वारा जमा करवाई गई 30 प्रतिशत अग्रिम राशि 1,50,000 रुपए को जब्त कर लिया है। बोलीदाता के यह पैसा सरकार के खाते में जमा हो गया है। अब HP17H0001 नंबर के लिए परिवहन विभाग एक बार फिर से ऑक्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मीडिया