हिमाचल में 2600 डॉक्टर आज से ढाई घंटे की हड़ताल पर, मरीज परेशान

हिमाचल में 2600 डॉक्टर आज से ढाई घंटे की हड़ताल पर, मरीज परेशान

प्रदेश में आज से 2600 डॉक्टर प्रति दिन ढाई घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। 

 

हिमाचल प्रदेश में आज से 2600 डॉक्टर प्रति दिन ढाई घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला के अस्पतालों में सुबह साढ़े 9 से दोपहर 12:00 बजे तक डॉक्टर मरीजों को उपचार नहीं देंगे।

 

आज मंगलवार सुबह डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदेशभर के अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, 5 मार्च के बाद सामूहिक अवकाश पर चलेंगे। धर्मशाला अस्पताल और कुल्लू में भी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।

इससे मरीज ओपीडी के बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। महात्मा गांधी खनेरी अस्पलाल में चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

सुबह से ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर, मरीज बेहाल

सोलन जिले के अस्पतालों में हड़ताल के चलते चिकित्सक सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक ओपीडी में नहीं बैठे। इससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों को केवल आपातस्थिति में उपचार की सुविधा मिल रही है। इससे पहले चिकित्सक अस्पतालों में काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मीडिया