ISKCON नाम हाट केंद्र, काशीपुर (पांवटा साहिब) की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिनांक 3 जुलाई 2025 (गुरुवार) को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की अंतिम रूपरेखा पर निर्णय लिया गया।

बैठक में निम्नलिखित श्रद्धेय सदस्यगण उपस्थित रहे:डॉ. एच.सी. चंदेल, विनोद शर्मा जी, परम् गौर जी, देवेंद्र शर्मा जी, विकास वालिया जी, राकेश कश्यप जी, अशोक प्रभु जी, नवनीत जी, गोपाल प्रभु जी, मोहिनी प्रभु जी, जगदीश प्रभु जी, संजय वर्मा प्रभु जी एवं ऐकांत प्रभु जी।

बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

श्री विकास वालिया जी एवं श्री राकेश कश्यप जी ने बताया कि पांवटा साहिब के सभी प्रमुख धार्मिक संस्थान इस पावन आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।हरे कृष्णा !! 🙏जय जगन्नाथ !! 🌸

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *