पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पांवटा साहिब से इस अभियान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है, जहां पुलिस ने एक पति-पत्नी को नशा तस्करी के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिटेक्शन टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि देवीनगर वार्ड नंबर 10 में एक घर से नशे की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी।

जांच के दौरान पता चला कि विजय कुमार पुत्र करण कुमार और उसकी पत्नी आशा देवी, दोनों निवासी देवीनगर, अपने ही घर से स्मैक का अवैध कारोबार चला रहे थे।

पुलिस की तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 10.1 ग्राम स्मैक यानी हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा उनके पास से 21,300 रुपए नकद भी मिले हैं, जिसे नशे की बिक्री से अर्जित बताया जा रहा है।

फिलहाल दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी पूरी सख़्ती से जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *