नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले, गारंटियों के बहाने चोरी किए वोट

58 साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश में पक्की नौकरी खत्म कर देना वोट चोरी होती हैं। यह बात शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट चोरी से ही हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनवाई है।

कांग्रेस वोट चोरी की मास्टर है। पूरी कांग्रेस पार्टी, छोटे से बड़ा हर नेता चौक चौराहे पर खड़ा होकर विधानसभा चुनाव के पहले 58 साल वाली पक्की नौकरी देने का ही ऐलान करता था, लेकिन सत्ता में आने के बाद से जितनी भी 58 साल वाली पक्की नौकरियां थी सबको एक-एक कर बंद करने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब सरकार के नुमाइंदों से उनकी चुनावी गारंटी और 58 साल वाली पक्की नौकरी की बात करो तो वह इधर-उधर की बात करते हैं।

विधानसभा के पटल से लेकर राष्ट्रीय महत्व के मंचों और तिथियों पर सरासर झूठ बोलते हैं। सरकार का एक मंत्री अगर कहेगा कि हमने 30 हजार नौकरियां दे दी तो अगले दिन दूसरा मंत्री जाकर रहेगा हमने 35 हजार नौकरियां दे दी।

जुबानी जमा खर्च में और झूठ बोलने में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1500 रुपए देने के नाम पर हर महिला से झूठ बोला और उनके वोट की चोरी की। कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार और पांच साल में पांच लाख नौकरी देने की गारंटी देकर प्रदेश के युवाओं के वोटों की चोरी की। कांग्रेस ने दूध के दाम 100 रुपए किलोगाम की गारंटी देकर किसानों के वोट चुराए हैं। कांग्रेस ने स्टार्टअप फंड की गारंटी देकर प्रदेश के युवा उद्यमियों के वोटों की चोरी की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *