सामाजिक संस्था “मेरा गाँव मेरा देश – एक सहारा” ने जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सड़कों पर बेसहारा अवस्था में घूम रहे लोगों के रेस्क्यू और पुनर्वास की मांग की है।

संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता और अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने पत्र में उल्लेख किया है कि धौलाकुआं, पांवटा साहिब, माजरा और आसपास के क्षेत्रों में कई महिलाएं एवं पुरुष अत्यंत दयनीय हालत में घूमते हुए पाए गए हैं। इनमें से कई मानसिक रूप से अस्वस्थ, बुजुर्ग या संकटग्रस्त हैं और इनके पास भोजन, वस्त्र, सुरक्षा या पारिवारिक संपर्क का कोई साधन नहीं है।

पत्र में मांग की गई है कि थाना स्तर पर निर्देश जारी हों, ताकि ऐसे व्यक्तियों को तुरंत रेस्क्यू कर प्राथमिक सुरक्षा में लिया जा सके। साथ ही, संबंधित NGO/संस्थाओं को तत्काल सूचना दी जाए और इन लोगों की पहचान कर उन्हें परिवार से मिलाने में प्रशासन सक्रिय भूमिका निभाए।

संस्था ने इस कार्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा है कि प्रशासन के सहयोग से इन बेसहारा लोगों को नई आशा और सुरक्षित जीवन प्रदान किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *