ग्राम पंचायत गोरखुवाला में खोडोवाला यूथ क्लब द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

ग्राम पंचायत गोरखुवाला में खोडोवाला यूथ क्लब द्वारा बीते कल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था।

क्लब के सदस्य गुरमीत राजपूत, रोहित तोमर, करण राजपूत, विवेक राजपूत, हेमंत सहित अन्य युवा साथियों ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में मनीष तोमर जी और तोहिद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब का उत्साह बढ़ाते हुए क्रमशः 11,000 रुपये और 5,100 रुपये की राशि प्रदान की।

वहीं, टूर्नामेंट के समापन समारोह में पवन जी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। मेडल सेरेमनी जूनियर कमीशंड ऑफिसर कबीर सिंह जी द्वारा संपन्न करवाई गई।

खोडोवाला यूथ क्लब की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना है। इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *