ग्राम पंचायत भंगानी में बुधवार को भूमि अधिग्रहण को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने की। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग पांवटा के अधिशाषी अभियंता दलीप तोमर, सहायक अभियंता रामभज तोमर, कनिष्ठ अभियंता यशपाल ठाकुर, लैंड एक्वायर टीम, सोशल इफेक्ट एरिया टीम, जमीन मालिक, पंचायत प्रतिनिधि एवं भंगानी क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए।

बता दें कि प्रदेश के भंगानी नावघाट-भीमावाला विकासनगर पर बनाए गए पुल से उत्तराखंड राज्य को जोड़ने के लिए करीब 44 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई है। इस पुल से हिमाचल की सीमा क्षेत्र भंगानी नावघाट को जोड़ने के लिए 0.650 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना शेष रह गया था।

इसके लिए सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर भंगानी सर्किल के लगभग एक दर्जन किसानों की भूमि अधिग्रहण की जाने वाली जमीन को लेकर उसी पंचायत स्थित भंगानी में जनसुनवाई हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

एसडीएम ने उपस्थित लोगों, भूमि मालिकों से नाव-विकासनगर पुल से हिमाचल सीमा को जोड़ने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के बारे में आपत्ति, सुझाव एवं मांगों को लेकर कहा। इस दौरान लगभग सभी ने एकमत होकर जमीन लोक निर्माण विभाग को देने को रजामंदी व्यक्त की।

पांवटा लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दलीप तोमर तथा सहायक अभियंता रामभज तोमर ने बताया कि इस मार्ग के लिए 0.650 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क बननी प्रस्तावित है।

मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए इस जमीन का अधिग्रहण किया जाना शेष था। यह मार्ग जिला सिरमौर की करीब 30 पंचायतों के सैकड़ों गांव के मुख्य मार्ग तथा संपर्क मार्ग से सीधा जुड़ जाएगा।इस अवसर पर पंचायत प्रधान हरजिंद्र कौर, उपप्रधान सुरजीत सिंह, रणदीप सिंह, राहुल कौशल, पृथ्वी चंद पूर्व प्रधान, जवाहर सिंह, कल्याण सिंह, मोहबत अली, नौशाद आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *