हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सरकारी अस्पताल में रात को ड्यूटी के दौरान दो महिला स्टाफ के शराब पीने का मामला तूल पकड़ गया है. इस मामले में अब जांच के आदेश दिए गए हैं. अस्पताल प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट भी तैयार कर ली है. फिलहाल, यह घटना काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि महिला स्टॉफ नर्स पहले भी ड्यूटी के दौरान शराब और सिगरेट से छल्ले उड़ाती हुई नजर आई थी.
जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त यानी मंगलवार रात की यह पूरी घटना है. ऊना के क्षेत्रिय अस्पताल में दो स्टाफ नर्सों ने इतनी शराब पी कि उन्हें उल्टियां होने लगी. इस दौरान ड्यूटी के दौरान हंगामा मच गया. एक नर्स मेडिकल वार्ड और एक सर्जिकल वॉर्ड में तैनात थी. इस दौरान दोनों ने ही ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी. इसमें एक नर्स को डेपुटेशन पर यहां भेजा गया था, लेकिन मामला सामने आने के बाद उनकी डेपुटेशन को रद्द कर दिया गया है और मूल स्थान पर भेजा गया है.

मामले की जांच में पता चला है कि दोनों स्टाफ नर्स के शराब और धूम्रपान का सिलसिला दो दिन से लगातार चल रहा था. चार अगस्त को भी इन्होंने रात सर्जिकल और मेडिकल वार्ड में शराब पी थी और एक पुरुष को भी बुलाया था. दोनों नर्सें स्टूडेंट्स के जिम्मे सारे मरीजों को छोड़ जातीं थीं.
अब ट्रेनी स्टूडेंट की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है.रात को दो बजे तक पी शराबट्रेनी स्टूडेंट की मानें तो दोनों नर्सें रात 10 बजे से लेकर लगभग 2 बजे तक अस्पताल के अंदर ही शराब का सेवन करती रहीं. मंगलवार रात को स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक नर्स शराब के नशे में अस्पताल परिसर में ही उल्टियां करने लगी.
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय मनकोटिया ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी एकत्र कर विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है. मामले की जांच चल रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.