कोलर गांव के समीप करौंदा वाली घाटी के जंगल में एक महिला की जली हुई लाश बरामद हुई है अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है लाश 95 परसेंट जली हुई है पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि जंगल में आग जल रही है बाद में जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो किसी ने एक लाश को आग लगाई हुई थी पुलिस ने सिर्फ यही अंदाजा लगाया है कि यह एक महिला की लाश है

फ्रेंडशिप टीम के आने के बाद ही जांच के बाद पता चलेगा कि महिला की उम्र क्या है महिला शादीशुदा है या कोई लड़की या युवती है डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर एसएचओ माजरा कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए हैं आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है फोरेंसिक टीम को जुनगा शिमला से मौके पर बुलाया गया है जो की दोपहर तक मौके पर पहुंचेगी

पुलिस ने अभी तक की जांच में यही अंदाजा लगाया है कि बाहर से कोई महिला को यहां पर लाया था और लाश को जला दिया गया यह जांच का विषय है कि महिला की हत्या यही की गई यह हत्या करके लाश को यहां पर जलाया गया है

फिलहाल वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस ने आसपास के पुलिस स्टेशन में पता किया तो किसी लापता महिला का नहीं पता चला पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है अभी तक पुलिस जांच में यही सामने आया है कि किसी अन्य राज्य के व्यक्ति ने किसी अन्य राज्य की महिला की लाश को यहां पर जलाया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *