इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मूल मंत्र के उच्चारण से की गई। इसके पश्चात स्नेहा तथा मनस्वी ने नृत्य प्रस्तुति दी।
इसके बाद कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रोचक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया नृत्य अत्यंत मनमोहक रहा।

नृत्य प्रस्तुति के पश्चात कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा अध्यापकों को उपाधियाँ प्रदान की गईं तथा विद्यालय को एक जल शीतल यंत्र (वॉटर कूलर) भेंट किया गया।

कक्षा 12 में से मास्टर विदाई सुमित (विज्ञान वर्ग) तथा मिस विदाई हीना चौहान (विज्ञान वर्ग) को चुना गया।
मिस्टर व्यक्तित्व इंदरजीत सिंह (वाणिज्य वर्ग) तथा मिस व्यक्तित्व अदिति (विज्ञान वर्ग) को चुना गया।
सर्वश्रेष्ठ छात्रा सहाना (वाणिज्य वर्ग) को चुना गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह सैनी जी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

