पांवटा साहिब के अमरकोट पंचायत में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती की हैंगिंग करने के कारण मौत हो गई। वही इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। प्रोफेसर पर मामला दर्ज।
वही इस मामले में युवती द्वारा उठाया गया यह खौफनाक कदम बेहद असमंजस में डालने वाला है। जानकारी के अनुसार युवती कॉलेज में पढ़ती थी। सूत्रों की माने तो परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ी गई थी जिसके कारण प्रोफेसर की नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी। संभवता परीक्षा हाल में सभी के सामने शर्मिंदगी के चलते युवती ने यह कदम उठाए हो सकता है। हालांकि यह पुलिस जांच का विषय है ठोस तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
वहीं दूसरी और सूत्र बता रहे हैं कि उक्त गुरुजी पर भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि उनके पक्ष में कुछ अन्य प्रोफेसर आए हैं जिन्होंने कहा कि अगर परीक्षा के दौरान चाहे टीचर हो या प्रोफेसर किसी को नकल करते हुए पकड़ता है तो उसमें उसकी कोई गलती नहीं होती अगर बच्चे कोई गलत कदम उठा ले।
जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के छपरा की रहने वाली थी। उसका परिवार पिछले करीब 25-26 वर्षों से पांवटा साहिब में रह रहा है और यहां किराए के मकान में रहता है। युवती के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार में युवती की एक बहन भी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

